राहुल गांधी को लेकर ट्वीट करने पर मोदी सरकार की जमकर हुई किरकिरी, डिलीट करना पड़ा ट्वीट

नई दिल्ली। मोदी सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट पद्मावत विवाद पर एक ट्वीट कर विवादों में फंस गया है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के ट्विटर आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया गया और लिखा गया, ‘करणी सेना के हिंसा की आलोचना करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से एक भी ट्वीट नहीं किया गया।’ लेकिन केन्द्रीय मंत्री हर्षवर्धन के मंत्रालय से यहां एक चूक हो गई। पर्यावरण मंत्रालय द्वारा यह ट्वीट गुरुवार (25 जनवरी) को लगभग साढ़े ग्यारह बजे देर सुबह किया गया। जबकि राहुल गांधी 24 जनवरी को ही गुरुग्राम में करणी सेना की हिंसा की आलोचना कर चुके थे।

Modi government had to tweet against Rahul Gandhi

वन एवं पर्यावरण मंत्रालय को जब इस गलती की जानकारी हुई तो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से इस ट्वीट को डिलीट कर दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों ने इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट को पहले ही रख लिया था। इस ट्वीट की वजह से मंत्रालय को आलोचना का शिकार होना पड़ रहा है।