राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश की संसद में देशभक्त बताकर बापू को अपमानित करने वाली भाजपा की भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस्तीफे की मांग को लेकर भोपाल मध्य के कांग्रेसी विधायक आरिफ़ मसूद ने लगातार दूसरे दिन “गांधी विचार पदयात्रा” निकाल कर प्रज्ञा सिंह से इस्तीफे और केंद्र सरकार से उनकी जमानत निरस्त करने की मांग की। पदयात्रा में चल रहे लोगों ने हाथों में बापू हम शर्मिंदा है लिखे तख़्तिया लेकर साध्वी प्रज्ञा के बयान पर अपने गुस्से का इज़हार किया।
#प्रज्ञा_ठाकुर के इस्तीफे की मांग को लेकर दूसरे दिन भी गांधी विचार पदयात्रा निकाली विधायक #आरिफ_मसूद pic.twitter.com/5P30wlfci1
— Arif Masood Official (@arifmasoodbpl) November 29, 2019
इससे पहले कल विधायक आरिफ़ मसूद ने भोपाल के बुधवारा चौराहे पर विशाल धरना दिया, धरने को संबोधित करते हुए विधायक आरिफ़ मसूद ने प्रज्ञा सिंह के बयान की जमकर आलोचना की।
#साध्वी_प्रज्ञा को जमानत निरस्त करवाने की मांग की pic.twitter.com/FSPBFSGYAb
— Arif Masood Official (@arifmasoodbpl) November 29, 2019
ज्ञात हो की भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने के बाद से देश भर में उनके खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था जिसके बाद उन्हें लोगों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।
Terrorist Pragya calls terrorist Godse, a patriot.
A sad day, in the history of
India’s Parliament.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की थी जिसके बाद भाजपा ने उन पर कार्यववाही करते हुए उन्हें ससंद की रक्षा समिति से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें सासंद दल की बैठक में हिस्सा लेने से भी मना कर दिया था पर लोगों का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ और लोगों द्वारा लगातार उनके सांसदी से इस्तीफे की मांग की जा रही है।