भाषण के दौरान भावुक हुईं प्रियंका गांधी

मुरैना में कहा-पिता के टुकड़े घर लाई; विरासत में पैसा नहीं शहादत मिली

मुरैना – प्रियंका गांधी ने मुरैना में कहा कि ये वीरों की धरती है। ये पवित्र धरती है। उन्होंने कहा कि देश में पिछले 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। आज देश में बड़ी-बड़ी समस्याएं है। ये बात आपको समझनी होगी।
प्रियंका गांधी ने कहा कि 19 साल की उम्र में मैं अपने शहीद पिता के टुकड़े घर लाई। तो मैं नाराज थी इस देश से। मेरे दिल में ये भावना थी कि मैंने अपने पिता को भेजा, तुम्हारा काम का सुरक्षित रखना। मैंने अपने पिता को हिफाजत से तुम्हारे पास भेजा। लेकिन मुझे टुकड़े लौटा दिए। मैं समझती हूं शहादत का क्या मतलब है। आज मैं 52 साल की हूं, पहली बार मैंने मंच पर ये बात सार्वजनिक की है। वो नाराजगी थी, मैं समझी इस तरह की नाराजगी उसी से होती है जिससे प्रेम होता है। मेरे देश के लिए मेरे दिल में कितना प्रेम है मैं कैसे समझाऊं। मोदी जी मेरे पिता को देशद्रोही बोलते हैं। वे कहते है मेरे पिता ने कोई कानून बदल दिया उनकी मां से विरासत लेने के लिए। तो मेरे दिल.. मोदी जी इस बात को समझ नहीं पाएंगे। कि मेरे पिता को विरासत में धन दौलत नहीं मिली। मेरे पिता को विरासत में शहादत मिली।

प्रियंका बोलीं- इलेक्टोरल बॉन्ड के नाम बीजेपी ने वसूली की
प्रियंका गांधी ने कहा- जिन लोगों पर मोदी जी ने छापा लगवाया था। उनसे उनकी पार्टी चंदा लेती है। फिर छापे बंद। फिर जिन पर केस डाले थे। और जिन पर मुकदमे डाले थे, उनसे चंदा लेते हैं और मुकदमे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं। आप चंदा ले रहे थे कि वसूली कर रहे थे। जैसे रस्ते के गुंडे होते हैं, आपकी दुकान पर आकर बोलते हैं हफ्ता दो। यही तो कर रहे थे ये लोग। ऐसा करके इन्होंने अपनी पार्टी को सबसे अमीर बना लिया।

वैक्सीन वाली कंपनी से मोदी जी की पार्टी ने चंदा लिया
आपको कोविड की वैक्सीन लगी थी। वैक्सीन के सर्टिफिकेट पर किसका चेहरा था। मोदी जी का चेहरा था। आज क्या पता चल रहा है। उस वैक्सीन में कुछ और भी था। मतबल उस वैक्सीन से कुछ लोगों को दिल का दौरा पड़ सकता है, अचानक वो मर जाते हैं, आज पता चल रहा है। वो एक ही कंपनी थी। कंपनी कहती है कि कुछ लोगों को रिएक्शन हो सकता है। उस कंपनी से मोदी जी की पार्टी ने चंदा लिया।

ये इलेक्टोरल बॉन्ड स्किम लाए, खूब चंदा जोड़ा
सच्चाई ये है कि हद से ज्यादा इन्होंने सत्ता और धन बटोर रखा है। आपको कहते हैं हम बहुत ईमानदार हैं। इन्होंने एक इलेक्टोरल बॉन्ड स्किम निकाली। जो भी इनको चंदा देगा उनका नाम गुप्प रहेगा। ये चंदा इकट्ठा करते रहे। आज दुनिया में सबसे अमीर राजनीति पार्टी कौन है, सब जानते हैं। भाजपा में पैसा ही पैसा है। ये पैसा, ये धन आया कहां से। कोर्ट ने इस स्किम को गलत बताया। कहा लिस्ट निकालो। किस किस से चंदा लिया। सब सामने आ गया।

मोदी जी ने देश को और गरीबी में धकेल दिया
मोदी जी मंच पर आते हैं। बड़े-बड़े उद्घाटन करते हैं। टीवी पर दिखते हैं। भाषण देते हैं तो इतने साफ-सुधरे। धूल-मिट्टी का नाम निशान नहीं। वे कैसे जानेंगे कि किसी धूल-मिट्टी में जी रहे हैं आप। कैसे जानेंगे कि आप गरीबी के दलदल में फंसे हैं। 10 सालों में उन्होंने देश को और गरीबी में धकेल दिया। वे नहीं जान पाएंगे। क्यों उनका आपके बीच आना बंद हो गया है। मीडिया भी खरबपतियों ने खरीद रखा है। जो दिखाना चाहते है वही दिखाते है। विपक्ष ने इस कदर दबा रखा है मोदी जी ने। फिर भी हम लड़ते रहते है। क्योंकि हम इनकी सत्ता से डरते नहीं है।

मोदी जी जनता से कट गए हैं
मोदी जी महलों में रहते हैं। बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घुमते हैं। बड़े-बड़े हवाई जहाजों में घुमते हैं। आपके बीच आते हैं तो इस तरह मंच पर आते हैं। कभी किसी के घर या गांव में देखा है क्या उनको? वाराणसी में वे किसी के घर नहीं गए। वे जनता से पूरी तरह से कट गए हैं।

हमारी परंपरा रही है कि जो सत्ता में रहता है देश की सेवा ही उसका धर्म रहता है। वो जनता को सर्वोपरी रखता है। भगवान की तरह मानता है। आज हमारी सरकार जनता के लिए नहीं चल रही है। जब इनके नेता भाषण देने आते है तो बताइए क्या क्या बातें करते हैं। मोदी जी के मुंह से अगर किसी ने बेरोजगारी शब्द सुना हो तो बताओ। 10 साल से प्रधानमंत्री है। पूरी दुनिया का भ्रमण किया है। मोदी जी क्या इस देश की जनता को भूल गए हैं? क्या जनता से कट गए हैं?
महात्मा गांधी ने जो आंदोलन किया ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ, वह हिंदू धर्म की सीख पर आधारित था। कांग्रेस पार्टी किस पर आधारित है। हिंदू धर्म जो सिखाता है उस पर आधारित है। महात्मा गांधी ने जो आंदोलन किया उसमें एक ही उनकी धारणा थी। सत्य के पथ पर चलना। इसी के आधार पर ये देश आजाद हुआ।