खाना बनाते समय फटा एलपीजी सिलेंडर, मां-बेटे की मौत

रीवा। जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कच्चे घर में सोमवार को दोपहर में खाना बनाते समय एलपीजी सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में खाना बना रही महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार को दोपहर 1.00 बजे के करीब वर्मा परिवार के घर में हुआ। महिला घर में खाना पका रही थी, इसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में हो रहे लीकेज से आग लग गई। जब तक महिला कुछ करती, तब तक सिलेंडर फट गया। जानकारी मिलते ही दमकल वाहन और भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया है। हादसे में हादसे में महिला और उसके बेटे की मौत हो गई। मृतक महिला की उम्र करीब 25 वर्ष और बेटे की उम्र एक साल बताई गई है।