प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय कमेटी में शामिल करने पर पीएम मोदी व शाह की लोगो ने खिंची टांग, लोगों ने कहा- ‘वाह क्या राष्ट्रवाद है…’

मध्य प्रदेश के भोपाल से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। प्रज्ञा ठाकुर के कमेटी का सदस्य बनते ही ट्विटर पर प्रज्ञा ठाकुर ट्रेंड करने लगा है। इस ट्रेंड के साथ यूजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की आलोचना कर रहे हैं। लोग पीएम मोदी और बीजेपी को ट्रोल कर रहे हैं।

इस ट्रेंड के साथ लोगों का कहना है कि बीजेपी और पीएम मोदी ने जो फैसला किया है उसको देखकर साफ लगता है कि बीजेपी व पीएम मोदी ने नाथूराम गोडसे को लेकर उस वक्त जो कहा था वह बस दिखाने के लिए था। सबसे ज्यादा पीएम मोदी अपने वह बयान को लेकर ट्रोल हो रहे हैं, जिसमें उन्होंने कहा था, ”मैं कभी दिल से माफ नही करूँगा” प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताया था। जिसके बाद पीएम मोदी ने कहा था कि वह उन्हें दिल से माफ नहीं कर पाएंगे।

देखें लोगों की प्रतिक्रिया

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताया था। प्रज्ञा सिंह ने कहा था, ‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे और हमेशा रहेंगे। वैसे लोग जो उन्हें आतंकी कह रहे हैं उन्हें खुद के अंदर झांक कर देखना चाहिए। ऐसे लोगों को चुनाव के बाद जवाब मिल जाएगा।’