पीएम मोदी पहुंचे ऑल इंडिया डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अर्थोरिटी मीट में

CJI एनवी रमना मौजूद ,ऑनलाइन पेमेंट में भारत नंबर वन पर

भारत में पहली बार हो रहे ऑल इंडिया डिस्ट्रिक लीगल सर्विस अर्थोरिटी मीट में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीफ जस्टिस एनवी रमना ने एक साथ कोई मंच शेयर किया हो। मोदी ने कहा- हमारे गांव-गांव में लोग ऑनलाइन पेमेंट को प्राथमिकता दे रहे हैं। दुनिया का चालीस फीसदी ऑनलाइन पेमेंट भारत में होता है। इसमें हम सबसे आगे हैं। मोदी ने कहा की , हमारे देश के हर एक व्यक्ति को न्यायलय पर पूरा भरोसा है। उन्हें विश्वास है की , देश उनके अधिकारों की अच्छे से रक्षा कर रहा है। मोदी ने कहा की हमारे देश में अधिकतर केस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुने जाते हैं और ये बहुत अच्छी बात है की , हमारा देश बदल रहा है। जिस पर चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि, बहुत कम लोग ही अदालतों तक पहुँच पाते है अधिकतर लोग मौन रहकर पीड़ा सहते रहते हैं। उन्होंने कहा की तकनीक की वजह से हम ज़्यादातर लोगोंतक पहुँच पाते हैं और सभी से आधुनिक प्रौद्योगिकी उपकरण अपनाने की अपील भी की है। प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए ये भी कहा की , आप सभी (जजों) के बीच जीता आना सुखद है , उतना ही मुश्किल बोलना हो जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, साल 2025 तक पूरी दुनिया में भारत अपनी हिस्सेदारी डिजिटल ट्रांजैक्शन में बढाकर 71.77 फ़ीसदी तक कर लेगा। भारत जितना तेज़ी से डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम की तरफ आगे बढ़ रहा है, उतना तेजी से अभी तक दुनिया के विकसित देश भी नहीं बढ़ पाए है।