मुख्यमंत्री जी ने सड़को की इतनी तारीफ कर दी कि यह नया पूल चल बसा – कुणाल चौधरी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमपी की सड़कों को अमेरिका से भी बेहतर बताया था, लेकिन रामनगर में हुए एक हादसे ने उनके दावों की पोल खोल दी है। मध्य प्रदेश के रामनगर में एक पुल टूट गया है। हैरानी की बात ये है कि ये पुल सिर्फ 6 साल पहले ही बनकर तैयार हुआ था। झाबुआ को रतलाम से जोड़ने वाले इस पुल के दो हिस्से हो गए हैं। पुल टूट जाने की वजह से दोनों ओर सैंकड़ों वाहन फंस गए है। जिसके चले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

अचानक पुल टूटने की सूचना मिलने पर प्रशासन सकते में आ गया। सूचना मिलने पर घटनस्थल पर कई आला अधिकारी पहंच गए हैं। प्रशासन दोनों ओऱ से फंसे वाहनों को अन्य दूसरे रास्तों से निकलवाने की कोशिश कर रही है। वहीं प्रशासन ने पुल टूटने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसी साल अक्टूबर में अमेरिका यात्रा पर गए थे। यात्रा के दौरान उन्होंने दावा किया था कि एमपी की सड़के अमेरिका से बेहतर हैं। शिवराज सिंह चौहान ने वाशिंगटन डीसी की सड़कों की हालत पर निराशा जताते हुए कहा था कि जब मैं वाशिंगटन डीसी एयरपोर्ट पर उतरा और सड़क यात्रा कि तो मैंने महससू किया कि मध्य प्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं।

इस पुल टूटने की घटना के बाद कांग्रेस ने CM के अमेरिका के बयान को ताजा करते हुए उसी पर तंज कसा है। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने ट्वीट किया कि शिवराज जी ने सड़को की इतनी तारीफ कर दी कि यह नया पूल चल बसा…अब मध्यप्रदेश के झाबुआ का वाशिंगटन से सड़क संपर्क खत्म..।