भोपाल नगर निगम में हुये करोड़ों के भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ करने मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस का विशाल धरना प्रदर्शन शनिवार 21 जनवरी को

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा के आव्हान पर मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा दिनांक 21 जनवरी को भोपाल में एक दिवसीय दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक राजधानी के आईएसबीटी भोपाल में विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी मप्र किसान कांग्रेस के प्रवक्ता महेश नंदमेहर ने देते हुए बताया कि उक्त धरना-प्रदर्शन किसान कांग्रेस के भोपाल जिला अध्यक्ष अफीज खान के संयोजन मंे किया गया है, जिसमें भोपाल सहित अन्य जिले के किसान कांग्रेस के कार्यकर्ताओं शामिल रहेंगे।
श्री महेश नंदमेहर ने बताया कि भोपाल नगर निगम द्वारा गरीबों को परेशान करने, योजनाओं का लाभ न देने, झुग्गी बस्ती के गरीबों को अकारण परेशान करने तथा मकान आबंटन में बरती जा रही मनमानी, सर्वे न करने, गरीबों को भीषण सर्दी के मौसम में झुग्गी-झोपड़ीओं को तोड़ कर बेदखल किया जाकर उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन कर नगर निगम की करतूतों का खुलासा किया जायेगा। गरीबों की समस्या के निदान के लिए कांग्रेसजनों और कार्यकताओं द्वारा गरीबों के साथ हो रहे पक्षपात, अन्याय व परेशानी की सभी मांगों का समर्थन किया जायेगा।