मंदिर गई लड़की से गैंगरेप के बाद मुंबई भाग निकले, स्टेशन पर ट्रेन से पहले पहुंच गई पुलिस; अब तक 5 गिरफ्तार

पुलिस की इस टीम ने साइबर सेल की मदद से 2 आरोपियों का मुम्बई तक पीछा किया। गैंगरेप में शामिल कुल 6 आरोपियों में से पुलिस अब तक 5 को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 1 आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।

मध्य प्रदेश के रीवा में मंदिर गई लड़की से गैंगरेप करने वाले शैतानों पर शिवराज सिंह चौहान सरकार की सख्ती जारी है। अब इस मामले के दो अन्य आरोपियों के घर को ढहा दिया गया है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मुंबई में गिरफ्तार हुए दोनों आरोपियों के नईगढ़ी में स्थित घरों को गिराने की कार्रवाई सोमवार की शाम की गई। जिला प्रशासन ने पुलिस के मौजूदगी में दोनो आरोपियों के कच्चे घरों को सब्बल और गैती से तोड़कर गिरा दिया। 

इससे पहले रविवार को इस हत्याकांड के 3 आरोपियों के घरों में शिवराज मामा का बुलडोजर चलाकर उसे नेस्तेनाबूत कर दिया गया था। वहीं सोमवार की शाम इसी मामले के दो अन्य आरोपियों के घरों को भी जिला प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में ढहा दिया गया। दोनो के घर थोड़ा अंदर थे। ऐसे में बुलडोजर जाने में दिक्कत हो रही थी। जिसके बाद दोनो के कच्चे मकान को सब्बल और गैती से तोड़कर उसे गिराने की कार्रवाई की गई।

इस गैंगरेप कांड के दो आरोपी मुंबई फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश में निकली पुलिस टीम उनसे पहले मुंबई पहुंच गई और रेलवे स्टेशन से निकलते ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया था। आरोपियों की तलाश में निकली पुलिस टीम उनसे पहले मुंबई पहुंच गई और रेलवे स्टेशन से निकलते ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनो आरोपी लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस घटना को अंजाम देने के बाद से दोनो फरार हो गए थे। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से उनका लोकेशन ट्रेस कियां। आरोपी ट्रेन में सवार होकर मुंबई की ओर जाते दिखे थे। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने तत्काल टीम गठित कर मुंबई रवाना किया। 

रात 9:00 बजे टीम रीवा से निकली थी जो पूरी रात सफर करके रविवार को मुंबई पहुंची थी। आरोपियों की ट्रेन शाम को मुंबई पहुंची तो पुलिस पहले से उनका इंतजार कर रही थी। रेलवे स्टेशन से निकलते ही दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया। उनको पूछताछ के लिए रीवा लाया जा रहा है। पुलिस इन दोनों को लेकर रीवा आ चुकी है।

दरअसल शनिवार को यहां के एक माता मंदिर में दोस्त के साथ दर्शन करने गई नाबालिग लड़की के साथ 6 बदमाशों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। उक्त घटना के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को शनिवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि 1 आरोपी को रविवार की सुबह पकड़ा। वहीं एसपी के निर्देश पर आरोपियों की पतासाजी में लगाई गई। एक टीम ने साइबर सेल की मदद से 2 आरोपियों का मुम्बई तक पीछा किया। गैंगरेप में शामिल कुल 6 आरोपियों में से पुलिस अब तक 5 को गिरफ्तार कर चुकी है जबकि 1 आरोपी की तलाश अभी भी जारी है।