कांग्रेसजनों ने श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का मनाया जन्मदिवस

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय परिसर में आज कांग्रेसजनों ने संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की चेयरपर्सन और कांग्रेस पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिवस मनाया और उनके लंबे सफल राजनैतिक जीवन, स्वस्थ रहने और दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेसजनों ने श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन पर परस्पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने कहा श्रीमती सोनिया गांधी जी यूपीए गठनबंधन सरकार के दौरान देश को विकसित और विकासशील बनाने में अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया, उन्हांेने अपने जीवन में त्याग की जो मिशाल दी, उससे देश को प्रेरणा मिली।
श्री शेखर ने बताया कि राजधानी भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सहित प्रदेश की सभी जिला इकाईयों में श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिन कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों द्वारा स्थानीय स्तर पर अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। आयोजित कार्यक्रमों में स्थानीय स्तर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारीगण, अभा एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिगण, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, मोर्चा संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित संस्थाओं के जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, महामंत्री राजीव सिंह, पूर्वमंत्री पी.सी. शर्मा, मुकेश नायक, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, सै. साजिद अली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, श्रीमती आभासिंह, सहित कांग्रेस पदाधिकारी जे.पी. धनोपिया, भूपेन्द्र गुप्ता, अजयसिंह यादव, संगीता शर्मा, अब्बास हफीज, आनंद तारण, रवि वर्मा, अवनीश बुंदेला, शबिस्ता जकी, संतोष कंसाना, मिर्जा नूर बेग, राजकुमार सिंह, मुजाहिद सिद्धीकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।