झाबुआ जिले में 39 और खरगोन में 36 कोरोना संक्रमित मिले

अंचल में कोरोना संक्रमण से राहत नहीं मिल रही है। सोमवार को झाबुआ में 39 और खरगोन जिले में 36 संक्रमित मिले। झाबुआ जिले में नए मरीजों को मिलाकर अब संक्रमितों की कुल संख्या 663 हो गई है। अब तक सात मरीजों की मौत हो चुकी है और 310 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। सक्रिय मामले 346 हैं।

खरगोन में हेल्थ बुलेटिन के अनुसार संक्रमण से दो साल के बच्चे और 49 वर्षीय महिला की मौत हुई है। 36 नए संक्रमित भी मिले हैं। जिले में अब तक 1,573 संक्रमित हुए हैं। इनमें से 28 की मौत हुई है और 1,259 स्वस्थ हुए हैं। सक्रिय मामले 286 हैं।

देवास में 15 पॉजिटिव मिले। अब तक 718 मरीजों में से 576 स्वस्थ हो चुके हैं। 126 मरीजों का इलाज चल रहा है तो 16 की मौत भी हुई है। नीमच जिले में 13 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब मरीजों की कुल संख्या 1,250 हो गई है। इनमें से 1,016 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज 187 हैं।

मंदसौर में 10 नए मरीज मिले। अब मरीजों की कुल संख्या 933 हो गई है। सक्रिय मामले 233 हैं। आलीराजपुर में आठ संक्रमित पाए गए। अब तक 594 मरीज मिले हैं। सक्रिय मामले 231 हैं।

आगर-मालवा में तीन नए पॉजिटिव मिले। सक्रिय मामले 48 हैं। शाजापुर जिले में दो नए मरीज मिले। जिले में अब तक 464 मरीज सामने आ चुके हैं। सक्रिय मामले 61 हैं।

रतलाम जिले में सोमवार को 28 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। 21 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। अब तक 955 केस आ चुके हैं। इनमें से 19 लोगों की मौत हो हुई है और 746 स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीज 190 हैं।

उज्जैन जिले में 15 नए संक्रमित मिले हैं। जिला क्षय अधिकारी डॉ. सुनीता परमार की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। अब कुल संक्रमितों की संख्या 1790 हो गई है। इनमें से 1446 ठीक हुए हैं, वहीं 79 की मौत हुई है। सक्रिय मरीज 265 हैं। नए मरीज उज्जैन शहर के रहने वाले हैं।