भाजपा की उल्टी गिनती शुरू कांग्रेस की सरकार बनना तय – सह प्रभारी संजय कपूर

बिरसा मुंडा चौक पर धरती बिरसा मुंडा की मनाई पुण्यतिथि

बालाघाट – मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा के चुनाव का शंखनाद करने 12 जून को जबलपुर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम को भव्य बनाने सभी जिलों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की बैठक कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा ली जा रही है। इसी कड़ी में 9 जून को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय कपूर का बालाघाट पहली बार आगमन हुआ। जिन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रियंका गांधी के आगमन को लेकर महिलाओं में काफी जोश व उत्साह है। मप्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के नेतृत्व में इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो गई है। भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।