कांग्रेस की पूर्व विधायक नंदा मंडलोई का निधन

खंडवा। कांग्रेस की पूर्व विधायक रहीं नंदा मंडलोई का रविवार रात निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। तबीयत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनकी अंतिम यात्रा आज (सोमवार को) शाम 4 बजे निवास स्थान हाटकेश्वर मंदिर, सराफा बाजार से निकलेगी। जो कि राजा हरिशचंद्र मुक्तिधाम पर पहुंचेगी। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है।

बता दें कि नंदा मंडलोई 1985 से 1990 तक खंडवा विधायक रही। वह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भगवंतराव मंडलोई की बहू थी। खंडवा सीट से नंदा मंडलोई कांग्रेस से आखिरी विधायक रही। उनके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर कभी जीत हासिल नहीं की। उनकी विधायकी के दौरान उन्होंने जिले को एग्रीकल्चर कॉलेज की सौगात दी।