अफेयर की खबरों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

फिल्म इंडस्ट्री के दो मशहूर कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ -साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से दोनों के अफेयर की ख़बरें भी मीडिया में छाई हुईं हैं। इस बीच शुक्रवार को रश्मिका और विजय देवरकोंडा को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। दोनों का लुक काफी कैजुअल था। रश्मिका ने जहां पैंट और टीशर्ट पहना था वहीं विजय भी लॉन्ग पैंट और टीशर्ट में नजर आए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि रश्मिका और विजय दोनों साथ में वेकेशन मनाने के लिए किसी सीक्रेट डेस्टिनेशन पर गए हैं।

रश्मिका और विजय को एक साथ तेलुगु फिल्म गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में देखा गया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी।वहीं अब दोनों की ऑफलाइन कमेस्ट्री भी काफी पसंद की जा रही है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपनी रिलेशनशिप में होने की खबर को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन फैंस दोनों को एक साथ देखना चाहते हैं।