विद्यार्थियों ने रैली निकालकर सिंगल यूज प्लास्टिक का विरोध किया

थांदला | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयाेग नहीं करने का अाह्वान किया। इस दौरान शासकीय बालक व कन्या उमावि के विद्यार्थियों ने रैली निकाली। आजाद चौक पर शपथ भी ली। सीएमओ अशोकसिंह चौहान, स्वच्छता निरीक्षक गौरांक सिंह राठौर, उपयंत्री पप्पू बरिया, यशदीप अरोरा, शब्बीर बोहरा, प्राचार्य क्रिस्टिना डोडियार, प्राचार्य एमसी गुप्ता सहित विद्यार्थी मौजूद थे। कन्या उमावि में छात्राओं द्वारा स्वच्छता से संबंधित रंगोली, चित्रकला प्रतियोगिता के साथ नाटक का मंचन किया गया। नगर परिषद ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले को पुरस्कृत किया।

कांग्रेस ने भी मनाई जयंती

गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेस ने दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। प्रदेश सचिव जसवंतसिंह भाबर ने संबाेधित किया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौड़, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट, जितेंद्र धामन, राकेश पाठक, कमलेश सोनी, राजेश जैन, असगर अली पटवारी, दीपक बिलवाल आदि मौजूद थे। संचालन गुलाम कादर ने किया। आभार महेंद्र नागर ने माना।

हाथ में स्लोगन लिखी तख्तियां लिए चल रहे थे विद्यार्थी।