मध्यप्रदेश में इस हाथी ने निभाया शिवराज सरकार का यह रोल और कुचल दिया संविदा कर्मचारियों के…..

भोपाल। मध्यप्रदेश में इस हाथी ने मगरूर शिवराज सरकार का रोल निभाते हुए संविदा कर्मचारियों के पुतले को कुचल दिया। विगत दिनों मंदसौर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन धरने के 25वें दिन हाथी को मगरूर मप्र शासन का रूप देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। मगरूर शासन के रूप में हाथी ने संविदा कर्मचारी के रूप में बने पुतले को पैरों से कुचला, सुंड से उठाकर कर कई बार पटका। संविदा पुतले के हाथों में नियमितीकरण सहित अन्य मांगे थे, पुतले के साथ मांगों को भी मगरूर हाथी ने कुचल दिया।

संविदा कर्मचारियों ने बताया कि कर्मचारियों ने इस अनूठे प्रदर्शन से यह बताया है कि शासन उन्हें इस तरह रौंद रहा है। मप्र शासन ने भी इसी तरह मगरूर हाथी का रूप धारण कर लिया है जिसे ना तो हमारी वेदना दिखाई देती है और ना ही आम जनता की परेशानियां।

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि मप्र सरकार ने कुछ विभागों कर्मचारियों को नियमित किया है। कुछ विभागों की समस्या का निवारण किया है तो हम से उन्हें कौन-सी एलर्जी है, क्यों मप्र शासन ऐसा भेदभाव कर रहा है। यदि वोट बैंक के लिए वो ऐसा कर रहा है तो, हमें बता दे कि जिन लोगों को नियमित किया गया है वे भले ही वोट दें, लेकिन प्रदेश के 2 लाख संविदा कर्मचारी 2 करोड़ वोटों में परिवर्तित हो जाएंगे। जब तक हमारी मांगों का निवारण नहीं होगा तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।