कांग्रेस समाज कल्याण प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक आहूत हुई

  • गांव-गांव कमलनाथ- घर-घर कमलनाथ अभियान चलायेगा प्रकोष्ठ

भोपाल. प्रदेश कांग्रेस के समाज कल्याण प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में संगठनात्मक और भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में आवश्यक बैठक आहूत हुई।  
श्री सुरेश पचौरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने पूरे प्रदेश में अपने प्रकोष्ठ के माध्यम से पार्टी को मजबूती करने का जो सराहनीय और उत्कृष्ट कार्य किया है उससे हम सभी भली भांति परिचित हैं, गांव-गांव कमलनाथ- घर-घर कमलनाथ, अभियान प्रारंभ कर माननीय कमलनाथ जी को 2023 मंे मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्री पचौरी ने गांव-गांव कमलनाथ- घर-घर कमलनाथ कैलेण्डर का विमोचन किया।
पचौरी ने सभी पदाधिकारियों से कहा कि 2023 में कांग्रेस की सरकार बने, इसलिए इस अभियान को पूरे प्रदेश में चलाये और भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। भारत जोड़ो यात्रा देश में बड़े बदलाव का संकेत है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि कांग्रेस का समाज कल्याण प्रकोष्ठ पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। पूरे प्रदेश में इस प्रकोष्ठ के अधिकतर पदाधिकारी बनाये गये है जो पार्टी की गतिविधियों में भाग लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं, इससे निश्चित ही आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका पार्टी को पूर्ण सहयोग मिलेगा।
प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने कहा कि समाज कल्याण प्रकोष्ठ के माध्यम से पूरे प्रदेश में पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे है। बैठक में सभी जिला अध्यक्षों के कार्याें की समीक्षा की गई है, भारत जोड़ों यात्रा को लेकर सभी में पूरा उत्साह है और अधिकाधिक संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हांेगे।   
बैठक में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अशोक सिंह, सैयद साजिद अली, महामंत्री राजीव सिंह, भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।