नामांकन वापस नहीं लेंगे थरूर

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर चुके पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि वह चुनाव लड़ेंगे। अपना नामांकन वापस नहीं लेंगे। थरूर ने शनिवार को एक बयान जारी कर कहा कि उनके नामांकन वापस लेने की बात सिर्फ अफवाह थी। वह अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मैदान में हैं। थरूर ने कहा कि वह चुनौतियों से कभी भागे नहीं हैं और न कभी भागेंगे। उन्होंने कहा कि यह एक संघर्ष है। जिसका वह डटकर मुकाबला करेंगे।

उल्लेखनीय है कि थरूर के बारे में अफवाह थी कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन वापस ले सकते हैं लेकिन थरूर ने आज इस अफवाह का खंडन करते हुए चुनाव डटकर लड़ने का संकेत दिया है। पार्टी अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर मैदान में हैं। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव कराया जाएगा। कांग्रेस के मतदाताओं से दोनों नेताओं ने संवाद करना भी शुरु कर दिया है।