मेघनगर में हुई राजीव गांधी युवा संकल्प वर्ष के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता

मेघनगर | महाविद्यालय में राजीव गांधी युवा संकल्प वर्ष के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का विषय “नए भारत के निर्माता भारत र| राजीव गांधी’ था। डॉ. रुचिका वर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। अध्यक्षता बुनियादी स्कूल की शिक्षिका सुधा त्रिवेदी ने की। उन्होंने कहा राजीव गांधी के मार्गदर्शन से हम इस तरक्की के दौर में है।


कार्यक्रम में डॉ. आरके वर्मा ने भी संबोधित किया। संगीत अग्रवाल, पूनम यादव, सोनिया डाबी, संध्या डामोर, खुशबू बसौड़ ने अपने विचार रखे। प्रो. लता राठौड़ ने छात्र-छात्राओं को राजीवजी के बताए आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो. विदित कानूनगो, डॉ. सीमा शाहजी, डॉ. कल्पना जयपाल, डॉ. निधि सिंह गहलोत ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में प्रकाश वर्मा का सहयोग रहा। आभार दितसिंह मावी ने माना।