राहुल गांधी ने साधा BJP सरकार पर निशाना : केंद्र सरकार नहीं कर रही किसानों का कर्जा माफ

दतिया। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं। भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं की प्रदेश में ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष दो दिनों के ग्वालियर, चंबल संभाग के दौरे पर आए हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने दतिया से की। यहां के स्टेडियम ग्राउंड पर जनता को संबोधित करते हुए एक बार फिर राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि, “जब कांग्रेस की सरकार केंद्र में थी, तब हमने किसानों का कर्जा माफ किया। लेकिन मौजूदा सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। इसके लिए उन्होंने पीएम मोदी से एक मुलाकात का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि, मैं किसानों की बात करने पीएम ऑफिस गया था। मैंने उनसे कहा कि आप बड़े उद्योगपतियों का कर्जा माफ कर रहे हैं। तो आप किसानों को भी ऐसी ही राहत दीजिए। लेकिन उन्होंने एक शब्द भी नहीं बोला।

ग्वालियर में वे माधवराव सिंधिया की समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद रोड शो होगा, जो अचलेश्वर शिव मंदिर से फूल बाग मैदान से गुजरेगा। फूल बाग मैदान पर वे आमसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन राहुल सुबह पौने 11 बजे ग्वालियर किले स्थित गुरुद्वारे के दर्शन के लिए जाएंगे।