तमिलनाडु दौरे पर कांग्रेस नेता राहुल गाँधी स्टूडेंट्स के साथ डांस करते नजर आए

तमिलनाडु। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी अपने तमिलनाडु दौरे के आखिरी दिन मस्ती के मूड में नजर आए। राज्य के मुलागुमूदु के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हाइयर सेकेंडरी स्कूल में राहुल ने पहले स्टूडेंट्स के साथ डांस किया। इसके बाद उन्होंने छात्रों को अकिडो की ट्रेनिंग भी दी। उन्होंने यहां पुश-अप भी लगाए। बाद में बोले- इसे थोड़ा टफ बनाते हैं और अब एक हाथ से पुश-अप लगाते हैं।

तमिलनाडु के मुलागुमूदु के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हाइयर सेकेंडरी स्कूल में राहुल स्टूडेंट्स से बात करने पहुंचे थे। इस दौरान एक छात्रा के कहने पर उन्होंने पुश-अप लगाए।
तमिलनाडु के मुलागुमूदु के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हाइयर सेकेंडरी स्कूल में राहुल स्टूडेंट्स से बात करने पहुंचे थे। इस दौरान एक छात्रा के कहने पर उन्होंने पुश-अप लगाए।

कन्याकुमारी में रोड शो किया
इससे पहले राहुल ने कन्याकुमारी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने BJP और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन में तमिल के लोगों के प्रति सम्मान नहीं है। हम मोदी और RSS को तमिल संस्कृति का अपमान नहीं करने देंगे।

राहुल बोले- तमिल कल्चर को बचाना मेरा कर्तव्य
राहुल ने कहा, ‘दिल्ली में बैठी सरकार तमिल कल्चर का सम्मान करना नहीं जानती। मोदी कहते हैं वन नेशन, वन कल्चर, वन हिस्ट्री। क्या तमिल भारतीय भाषा नहीं है? क्या तमिल का इतिहास और कल्चर भारत का नहीं है? एक भारतीय नागरिक होने के नाते मेरा यह कर्तव्य बनता है कि मैं तमिल कल्चर को बचाऊं।’

पलनीस्वामी पर भी तंज कसा
राहुल ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलनीस्वामी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, ‘यहां के मुख्यमंत्री राज्य का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं, बल्कि उस चीज को रिप्रजेंट करते हैं, जो मोदी उनसे कहते हैं। एक शख्स जो केवल मोदी के कहने पर चलता है वह तमिलनाडु को रिप्रजेंट नहीं कर सकता है।

प्रियंका गांधी ने चुनाव से जुड़ा सवाल यह कहते हुए टाल दिया कि इस बारे में मंदिर में बात करना ठीक नहीं है। प्रियंका दो दिन असम के दौरे पर रहेंगी। उनका असम में कई रैलियां और रोड शो करने का शेड्यूल है।
प्रियंका गांधी ने चुनाव से जुड़ा सवाल यह कहते हुए टाल दिया कि इस बारे में मंदिर में बात करना ठीक नहीं है। प्रियंका दो दिन असम के दौरे पर रहेंगी। उनका असम में कई रैलियां और रोड शो करने का शेड्यूल है।

प्रियंका ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, डांस भी किया
उधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी सोमवार से दो दिन के असम दौरे पर हैं। यहां प्रचार शुरू करने से पहले प्रियंका ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से यहां आने की इच्छा थी जो पूरी हो गई। इसके बाद उन्होंने लखीमपुर में बागान मजदूरों के साथ झुमुर डांस भी किया।