राहुल गांधी ने भी किया मतदान, सोनिया बोलीं- लंबे समय से इस चुनाव का था इंतजार

Congress President Election and Result Live News in Hindi: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी हैं। वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनावी मुकाबले में आमने-सामने हैं। 22 साल बाद हो रहे चुनाव के नतीजे 19 अक्तूबर को आएंगे। 9,000 से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि गुप्त मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए मतदान करेंगे। पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार चुनावी मुकाबले में एआईसीसी मुख्यालय और देश भर के 68 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पारदर्शी, लोकतांत्रिक और खुले चुनाव कराकर देश के सामने एक उदाहरण पेश किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि इस चुनाव में जो भी जीतेगा, उसे कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का समर्थन मिलेगा। 

कांग्रेस में अध्यक्ष पर के मतदान के बीच वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, पार्टी का नेतृत्व जारी रहेगा। अब नए अध्यक्ष तय करेंगे कि कांग्रेस के दृष्टिकोण को कैसे आगे बढ़ाया जाए और इसके कैसे चालू किया जाए। 

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है। राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने भी कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंचकर अपना वोट डाला। उनके साथ अन्य नेताओं ने भी मतदान किया। 

सोनिया व प्रियंका गांधी ने डाला वोट

अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय पर अपना वोट डाला।