हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली, रेवाड़ी में उतारना पड़ा राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर, अब सड़क से जाएंगे दिल्ली

हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली तो इसका असर राहुल गांधी की हवाई यात्रा पर पड़ा। महेंद्रगढ़ से रैली कर लौट रहे राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को रेवाड़ी में उतारना पड़ा। जानकारी के मुताबिक अब वो सड़क मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। बता दें कि राहुल गांधी सोनिया गांधी की तबीयत खराब के बाद उनकी जगह पर जन सभा को संबोधित करने आए थे।
रैली में भाजपा पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मंच से सोनिया गांधी के न आने का कारण बताया। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को वायरल हो गया है। इसलिए मैं आज आपके बीच आया हूं। 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी देश में है। यह पूरे देश का हाल। छोटे दुकानदार और मध्यम बिजनेस व युवाओं से पूछिए तो वह करेंगे की गब्बर सिंह टैक्स ने हमें बर्बाद कर दिया।

महेंद्रगढ़ में राहुल गांधी ने मीडिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मीडिया दिन भर मोदी को दिखाता है। ये सब दबाव में करते है। लेकिन बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था और देश के हालत के बार में ये नहीं लिख सकते हैं। नरेंद्र मोदी का सिर्फ एक ही काम है। देश का ध्यान भटकाना है। मुददे पर ध्यान जाए ही न। वो देश के उद्योगपतियों के लिए काम करते हैं।

राहुल गांधी ने महेंद्रगढ़ में कहा कि आपको भटकाने की कोशिश हो रही। देश ने जो भी कुछ किया मिलकर किया, बांटकर किया। अगर देश को बांटने की कोशिश की गई थो ये देश कभी प्रगति नहीं करेगा। देश की शक्ति गरीबों में है। देश उद्योगपतियों से विकास नहीं करेगा। उनकी जगह है लेकिन हिंदुस्तान गरीब का है उनका नहीं है। अगर हम चुनाव जीते होते और न्याय योजना लागू होती तो हिंदुस्तान में बेरोजगारी मिट जाती।

लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी चुनाव जीते कैसे जीते खैर छोड़ों। लेकिन ये गलती अब हरियाणा में नहीं करना। आज सबसे ज्यादा बेरोजगारी हरियाणा में, ड्रग्स हरियाणा में, महिलाओं के प्रति अत्यातचार हरियाणा में मगर रोजगार हरियाणा में नहीं। यह हिंदुस्तान को रास्ता दिखाने वाला प्रदेश है। आपके लोग देश का पेट भरते है। आपके जवान देश की रक्षा करते हैं।