कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद प्रज्ञा के इस्तीफे की मांग को लेकर निकालेंगे गांधी विचार पदयात्रा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देश की संसद में देशभक्त बताकर बापू को अपमानित करने वाली भाजपा की भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के इस्तीफे की मांग को लेकर भोपाल मध्य के कांग्रेसी विधायक आरिफ़ मसूद ने लगातार दूसरे दिन “गांधी विचार पदयात्रा” निकाल कर प्रज्ञा सिंह से इस्तीफे और केंद्र सरकार से उनकी जमानत निरस्त करने की मांग की। पदयात्रा में चल रहे लोगों ने हाथों में बापू हम शर्मिंदा है लिखे तख़्तिया लेकर साध्वी प्रज्ञा के बयान पर अपने गुस्से का इज़हार किया।


इससे पहले कल विधायक आरिफ़ मसूद ने भोपाल के बुधवारा चौराहे पर विशाल धरना दिया, धरने को संबोधित करते हुए विधायक आरिफ़ मसूद ने प्रज्ञा सिंह के बयान की जमकर आलोचना की।


ज्ञात हो की भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा लोकसभा में नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताए जाने के बाद से देश भर में उनके खिलाफ लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था जिसके बाद उन्हें लोगों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है।


कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित देश के तमाम बड़े नेताओं ने उनके इस बयान की तीखी आलोचना की थी जिसके बाद भाजपा ने उन पर कार्यववाही करते हुए उन्हें ससंद की रक्षा समिति से बाहर का रास्ता दिखाते हुए उन्हें सासंद दल की बैठक में हिस्सा लेने से भी मना कर दिया था पर लोगों का गुस्सा इतने में भी शांत नहीं हुआ और लोगों द्वारा लगातार उनके सांसदी से इस्तीफे की मांग की जा रही है।