कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी से पूछताछ का विरोध

ED कार्यालय के बोर्ड पर कालिख पोती ,बीजेपी का झंडा

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से दूसरी बार पूछताछ की जा रही है। पूछताछ को लेकर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में विरोध जताया है। वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल और इंदौर में भी ED के खिलाफ जमकर प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। इंदौर में राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर जमकर विरोध हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ED के साथ सरकार पर निशाना साधा है। इंदौर में ED ऑफिस पर यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान ऑफिस के अंदर घुस कर बोर्ड पर कालिख पोत दी। पुलिस ने इस कार्यकर्ता को तमाचे और लाठियां मारीं। पुलिस पीटती रही और कार्यकर्ता युवक कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाता रहा। यूथ कांग्रेस ने भोपाल के ED ऑफिस में भी भारतीय जनता पार्टी कार्यालय का फ्लैक्स लगा दिया।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में आज 5 दिन में दूसरी बार पूछताछ चल रही है। यह पूछताछ दिल्ली में ED के ऑफिस में हो रही है। कांग्रेस और इससे जुड़े संगठन इसी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।