भोपाल जिले में अब तक लगे कोरोना वैक्सीन के 49 लाख से अधिक डोज

भोपाल। जिले में नागरिकों को अब तक कोरोना बचाव के लिये वैक्सीन के 49 लाख 10 हजार 991 डोज लगाये जा चुके हैं, जिसमें 23 लाख 66 हजार 532 पहला डोज और 21 लाख 81 हजार से 219 व्यक्तियों को दूसरा डोज लगाया गया है। इसके साथ ही भोपाल जिले में 3 लाख 63 हजार 240 प्रिकॉशन डोज भी लगाये जा चुके हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने सोमवार देर शाम को जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में 18 से 44 वर्ष तक के 29 लाख एक हजार से अधिक नागरिकों को एवं 45 से 60 वर्ष के 9 लाख 546 नागरिकों को वैक्सीन लगाये गये हैं। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 5 लाख 27 हजार 491 व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई गई हैं। भोपाल जिले में 15 से 17 वर्ष के किशोरों को कुल 2 लाख 74 हजार 833 नागरिकों को वैक्सीन के डोज लगाये जा चुके हैं। वैक्सीनेशन का काम शासकीय अस्पताल में जारी है और जिला शासकीय अस्पताल में भी वैक्सीन किया जा रहा है।