भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज होते जा रहे है। इस चुनाव के शुरुवाती दौर में कांग्रेस थोड़ी कमजोर नजर आ रही थी लेकिन जैसे ही कांग्रेस आई टी सेल की कमान इंदौर के अभय तिवारी को मिली उसके बाद भाजपा पर कांग्रेस के हमले तेज हो गए है।
विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कल कार्यकर्ता महाकुंभ करने जा रही है लेकिन उससे ठीक पहले कांग्रेस ने सोशल मीडिया के कटघरे में भाजपा नेताओं को बुरी तरह उलझा दिया है। आज ट्विटर पर #ChoronKaMahakumbh ट्रेंड कर रहा है। जिसमें भाजपा के तमाम नेताओं पर निशाना साधा जा रहा है।
इस ट्रेंड में कांग्रेस के हर दिग्गज नेता ट्विट कर भाजपा नेताओं को कटघरे में खड़ा कर रहे है।
कल व्यापम के आरोपी की राफेल डील के मुख्य आरोपी से मुलाकात होना है..।
जिस घोटाले में..
-सैकड़ों आरोपी/गवाह मर गए
-हजारों परिवार बर्बाद हो गए
-लाखों बच्चों के भविष्य का नाश हो गया,
उस घोटाले पर मोदी जी आज तक मौन हैं..?
कहीं चौकीदार इसमें भी तो शामिल नहीं..?#ChoronKaMahakumbh— MP Congress (@INCMP) September 24, 2018
मोदी राज में नैतिकता के नाम पर इस्तीफ़ा नहीं होना ये बताता है की भाजपा अनैतिक लोगों का एक गिरोह है।
आओ मध्यप्रदेश को इन अपराधियों के चंगुल से मुक्त कराएँ…. नई सरकार और नई सुबह लायें।#ChoronKaMahakumbh— Jitu Patwari (@jitupatwari) September 24, 2018
अपराधियों और आरोपियों के झुण्ड को महाकुम्भ कहना सनातन परम्पराओं पर प्रहार है।
ये राफेल, व्यापम जैसे घोटाले और 6 किसानों के हत्यारों का जमावड़ा है।#ChoronKaMahakumbh— Kunal Choudhary (@KunalChoudhary_) September 24, 2018
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद व्यापम से लेकर अवैध खनन, डम्पर जैसे घोटालों में संलिप्त हैं वहीं उनके मंत्री हत्या, पेडन्यूज़, बलात्कार, हवाला, फर्जी प्रमाणपत्र, बैंक डिफाल्टर, रेत माफिआ, सेक्स रैकेट, बाल तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में शामिल. #ChoronKaMahakumbh pic.twitter.com/LjX5X77GK6
— Rajiv Gandhi Panchayati Raj Sangathan (@RGPRSinc) September 24, 2018
अपराधियों के कई सरगना कल मप्र की धरती को अपवित्र करने का दुस्साहस करेंगे।
जागते रहो।#ChoronKaMahakumbh pic.twitter.com/szVwf7ClOl— MP Congress (@INCMP) September 24, 2018
कल भोपाल में होगा #ChoronKaMahakumbh pic.twitter.com/bW6zil3Wv4
— Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) September 24, 2018
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पर बाल तस्करी का आरोप है#ChoronKaMahakumbh pic.twitter.com/I2q7SyGYUY
— Arun Yadav (@MPArunYadav) September 24, 2018
मोदी के राज में बच्चियों का जिस्म नोचा जा रहा है#ChoronKaMahakumbh pic.twitter.com/GkoBF3tSoh
— Shobha Oza (@Shobha_Oza) September 24, 2018
शिव"राज" में हुआ 3 हज़ार करोड़ रुपये का ई टेंडर घोटाला#ChoronKaMahakumbh pic.twitter.com/xO0SQfwD71
— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) September 24, 2018
मोदी जी आपको थोड़ी बहुत शर्म आती हो तो कम से कम बच्चियों की सुरक्षा की फिक्र तो करों..।#ChoronKaMahakumbh pic.twitter.com/cPkyYYNmZ1
— MP Youth Congress (@IYCMadhya) September 24, 2018
जिस पार्टी और जिस पार्टी के नेता ने भगवान राम को भी ठगने का दुस्साहस किया हो उसके नेताओं का मंदिरों में जाना भी प्रतिबंधित होना चाहिए।
भाजपा कलयुग की पहली ऐसी पार्टी/संस्था है जिसने भगवान राम के नाम को बेच खाया।#ChoronKaMahakumbh— Abhay Tiwari (@kidliberty) September 24, 2018