किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश सरकार पर युकां अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने साधा निशाना

भोपाल। प्रदेश सरकार में विपक्ष द्वारा किसानों की मांग को लेकर सियासी हमलें तेज होते जा रहे है। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी किसान अधिकार यात्रा के साथ ही भाजपा पर आक्रमक है। जिसके बाद अब प्रदेश युकां के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने भी भाजपा पर करारा निशाना साधते हुए एक के बाद एक तीन ट्वीट कर कई सवाल खड़े कर दिये है।

युकां अध्यक्ष ने अपने पहले ट्वीट में कहा कि इधर उधर की बात न करों यह बताओं कि किसानों की पूर्ण कर्ज़ माफी क्यों नहीं..?
खेती हेतु सतत एवं पूर्ण बिजली मुफ्त क्यों नहीं..?
गेंहू एवं धान 3000 ₹ एवं दाल दलहनों का 7500 ₹ समर्थन मूल्य क्यों नहीं..?
किसान आंदोलन में दर्ज हुए केस वापस क्यों नहीं..?

चौधरी ने अपने दूसरे ट्वीट में कहा कि जनाब…इधर उधर की बात न करों ये बताओं
कि किसानों पर गोली चली क्यों.?
युवाओं को रोजगार क्यों नहीं..?
कर्मचारियों के साथ न्याय क्यों नही..?
अपराध पर लगाम क्यों नही..?
महिला सुरक्षा क्यों नही..?
जनता जब यह जवाब मांगती है तो जनाब की जबान चिपक जाती है।

तीसरे ट्वीट में उन्होंने भाजपा को लताड़ते हुए कहा कि जब इन मांगो को लेकर किसान नेता जीतू पटवारी जी ने 200 किमी की साइकल से यात्रा की तो अब भाजपा मुद्दों से ध्यान भटका रहीं है…मुख्यमंत्री जी किसानों के साथ न्याय करों ना कि भाषण वाला शासन..।