मध्यप्रदेश के झाबुआ विधानसभा सीट के उपचुनाव में गुरुवार का दिन फैसले का दिन है। आज भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो रहा है। 21 अक्टूबर को हुए मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई है। भाजपा की ओर से भानू भूरिया और कांग्रेस की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया मैदान में है। यह रिजल्ट दोनों ही दलों के लिए काफी अहम है।
गौरतलब है कि भाजपा विधायक गुमान सिंह डामोर के सांसद बनने के बाद झाबुआ विधानसभा की सीट खाली हो गई थी। उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में डामोर ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया के बेटे को हराया था, जबकि लोकसभा चुनाव में खुद कांतिलाल भूरिया डामोर से बड़े अंतर से हार गए थे। इस बार फिर से कांतिलाल भूरिया को कांग्रेस ने टिकट दिया है।
2.50 pm
16 राउंड के बाद वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भानु भूरिया से 15 हजार 973 मत से आगे चल रहे है।
12.30 pm
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 15वें राउंड में भी वे आगे रहे।
12.15 pm
14 राउंड के बाद कांग्रेस की लीड 14599 हुई।
12.10 pm
13वें राउंड की गिनती जारी।
12.07 pm
12 राउंड के बाद 10671 की लीड पर कांग्रेस।
12.05 pm
दसवें राउंड के बाद 8949 से कांग्रेस प्रत्याशी आगे।
12.01 pm
9 वे राउंड में 7277 वोट से कांतिलाल भूरिया आगे।
11.45 AM
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस प्रत्याशी कमलनाथ को बधाई भी दे दी है।
11.35 AM
कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया को मिली बढ़त। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ और जनता का आभार व्यक्त किया है। अभी 8वां राउंड पूरा हुआ है और कुल 26 राउंड की मतगणना होना बाकी है।
11.30 AM
आठवां राउंड
आठवें राउंड की अधिकारिक घोषणा के बाद,
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को 31,111 मत मिले,
भाजपा के भानु भूरिया को 26,574 मत प्राप्त हुए,
आठवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया 4,597 मतों से आगे।
11.05 AM
आठवें राउंड की मतगणना शुरू। कुल 26 राउंड की होना है मतगणना।
11.00 AM
सातवें राउंड की गिनती पूरी
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 4011 वोटों से आगे
10.45 AM
सातवें राउंड की काउंटिंग शुरू।
10.40 AM
छठे राउंड की मतगणना खत्म
कांग्रेस 4755 वोटों से आगे
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को मिले 24406
भाजपा के भानू भूरिया को मिले 19651
10.30 AM
पांचवे राउंड की स्थिति
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 3251 से आगे।
कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को मिले 20141 मत
भाजपा के भानू भूरिया को मिले 16890 मत
अंतर- 3251
10.00 AM
चौथे राउंड की स्थिति
झाबुआ जिले के कल्याणपुर क्षेत्र से मिला कांग्रेस को फायदा। कांतिलाल भूरिया अब 2000 वोटों से आगे। उप चुनाव के लिए कल्याणपुर में मुख्यमंत्री कमलनाथ किया था रोड शो। बीजेपी का गढ़ माना जाता है कल्याणपुर क्षेत्र। इसे भाजपा की अयोध्या भी बोला जाता है।
09.55 AM
तीसरे राउंड में भाजपा के भानु भूरिया पीछे। 1284 से कांग्रेस आगे।
कांग्रेस कांतिलाल भूरिया 12583
भाजपा भानु भूरिया 11299
अंतर 1284
09.50 AM
तीसरे चरण की मतगणना पूरी। 26 राउंड में पूरी होगी उपचुनाव की काउंटिंग।
09.40 AM
तीसरे चरण की मतगणना पूरी। इससे पहले 474 वोटों का अंतर था।
09.35 AM
भाजपा के भानु भूरिया 3126 मतों से आगे हो गए।
कांतिलाल भूरिया को 4882 मत मिले और भाजपा के भानु भूरिया को 8008 मत मिले।
09.30 AM
दूसरे चरण की काउंटिंग में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया 71 मतों से आगे। कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया को मिले 3962 मत और भाजपा के भानू भूरिया को मिले 3891 मत।
09.00 AM
पहले राउंड की मतगणना पूरी। इसमें भाजपा के भानु भूरिया 199 मतों से आगे।
08.30 AM
शुरुआती रुझान में कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया आगे।
08.15am
डाक मतपत्रों की गिनती शुरू।
08.00 AM
थोड़ी देर में आने वाला है पहला रुझान।
07.30 AM
मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी भी मौजूद हैं। कार्यकर्ता अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
07.00 AM
मतगणना शुरू। मतगणना स्थल के आसपास भारी पुलिस बल तैनात। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता भी पहुंचे।
06.45 AM
मतगणना स्थल पर कार्यकर्ता और अधिकारियों का जमावड़ा। नेताओं का भी पहुंचने का सिलसिला शुरू।
06.30 AM
स्ट्रांग रूम से ईवीएम निकाली जा चुकी है। थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी।[MORE_ADVERTISE2]
2 लाख 77 हजार से अधिक वोटर
झाबुआ विधानसभा में 2 लाख 77 हजार से अधिक मतदाता हैं। इनमें 1 लाख 39 हजार 330 पुरुष मतदाता और 1 लाख 38 हजार 266 महिला मतदाता हैं। इनके लिए 356 बूथ बनाए गए थे। इनमें से 34 केंद्र आलीराजपुर जिले में थे। मतदान के लिए जहां दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जबकि सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला था।
आज महाराष्ट्र एवं हरियाणा के विधानसभा चुनाव सहित विभिन्न उपचुनावों के का दिन है
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे
महाराष्ट्र में 288 सीटों में से 239 पर आए रुझान।
भाजपा 159
कांग्रेस 65
अन्य 15
कुल सीटें 239/288
———————————-
हरियाणा चुनाव के रुझान
हरियाणा में 90 सीटों में से 77 पर आए रुझान
भाजपा 37
कांग्रेस 32
जेजेपी 06
अन्य 2