महाराष्ट्र और हरियाणा में वोटिंग जारी, जानिए अब तक किस किसने डाल दिया वोट

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दोनों राज्यों में वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई। बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने के लिए प्रयासरत हैं जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का लाभ उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने के प्रयास में है।।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा की अगुवाई वाले महागठबंधन अथवा ”महायुति एवं कांग्रेस राकांपा गठबंधन अथवा ‘महा अघाड़ी (मोर्चा) के बीच है। इस चुनाव में 4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं।

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं। हरियाणा में सत्ताधारी भाजपा का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नयी पार्टी ‘जजपा के साथ है। राज्य में विधानसभा की 90 सीटें हैं। हरियाणा में 1.83 करोड़ से अधिक मतदाता हैं जिसमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। राज्य में 19,578 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। महाराष्ट्र में राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों के तीन लाख से अधिक कर्मियों की तैनाती करके सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, जबकि हरियाणा में 75,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाये गए हैं। मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने किया वोट

भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने डाला वोट

महाराष्ट्र: महिला मतदान केंद्र पर मतदाताओं ने वोट डाले

माधुरी दीक्षित ने किया अपने मताधिकार का इस्तेमाल

रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया संग डाला वोट

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने करनाल में दिया वोट

महाराष्ट्र सीएम ने डाला वोट

(जेजेपी) नेता दुष्यंत चौटाला ट्रैक्टर से वोट डालने पहुंचे

बीजेपी उम्मीदवार योगेश्वर दत्त ने डाला वोट

सुप्रिया सुले ने बारामती में वोट डाला

गडकरी ने डाला वोट

बल्लभगढ़ से भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा ने दिया वोट

मोहन भागवत ने डाला वोट