मुख्यमंत्री का ये कैसा राष्ट्रवाद: कृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री के घर पर ही सजाई गई चायनीज झालर

  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो

भोपाल. सोशल मीडिया में तेजी से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नि श्रीमती साधना सिंह के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ​के घर पर भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई थी जिसे चाइनीज झालर से रोशन किया गया। यह सिर्फ भारत चीन सीमा में देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले शहीद जवानों की शहादत का अपमान नहीं है बल्कि भारत माता के सम्मान के खिलाफ भी है।

चाइनीज लाइट प्रेम की हो रही आलोचना

लोगों का कहना यह है कि एक ओर भाजपा राष्ट्रवाद का ढोंग करती है और दूसरी तरफ खुद ऐसे कृत्य करती है जिससे देश की छवि बिगड़े। गौरतलब है कि पिछले दिनों चाइना के रूख के कारण देश वासियों से अपील की जा रही है कि चायनीज वस्तुओं के बहिष्कार किया जाए और ऐसे समय में मुख्यमंत्री खुद चायनीज वस्तुओं का उपयोग करेंगे तो यह देशहित के लिए सही नहीं माना जा रहा है। लोगों में इस बात की काफी नाराजगी है कि मुख्यमंत्री चाइनीज वस्तुओं को प्रचारित कर रहे हैं।

देश भक्ति पर प्रहार

सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद बड़े पैमाने पर लोगों की देशभक्ति ​की भावना को आघात पहुंचा हैं। एक ओर चीनी सेना की कार्रवाई से हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए हैं। हमारे देश की धरती पर चीनी सेना की बुरी नजर है लगातार वह भारतीय सीमा में प्रवेश करके देश की सुरक्षा पर प्रहार कर रहे हैं ऐसी विषम परिस्थिति में मुख्यमंत्री का चाइनीज लाइट का प्रेम लोगों को खटक रहा है और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। यही नहीं लोग खुलकर कह रहे हैं मुख्यमंत्री का चाइनीज सामान का प्रेम यह साबित करता है कि हमारे देश के वीर जवानों की शहादत भी चीनी सामान का प्रेम नहीं तोड़ पाई है।