जिला शहर कांग्रेस ने मनायी महर्षि बाल्मिक जयंती

भोपाल। मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ एवं जिला शहर कांग्रेस के तत्वाधान में महर्षि बाल्मिकी जयंती के अवसर पर कांग्रेसजनों ने महर्षि बाल्मिकी जयंती मनायी। इस अवसर पर प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने महर्षि बाल्मिकी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया एवं उनकी जीवन गाथा पर प्रकाश डाला।


इस अवस पर मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट जयराज सिंह चौहान, मप्र कांग्रेस के महामंत्री एवं समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया, जिला कांग्रेस भोपाल के अध्यक्ष कैलाश मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी देवकरण इंदौरा, जीतू बलुआ, गोपाल खरे, अर्जुन बाली, भूरा परांचे, रामगोपाल खरे, बब्लू भैरवे, महेश भैरवे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं सफाई कामगार मजदूर और समाजबंधु शामिल थे।