मंहगाई को लेकर कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड का हल्ला-बोल

भोपाल. सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल जी देसाई के निर्देश पर सेवादल यंग ब्रिगेड भोपाल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय के सामने मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, जे. पी. धनोपिया, यंग ब्रिगेड कार्यकारी अध्यक्ष गजानंन्द तिवारी ने किया। भोपाल जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी के साथ विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दिलीप तिवारी ने कहा कि सरकार मंहगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश नही लगा पा रही, युवा बेरोजगारी से परेशान है, वहीं सेवादल युवा बिग्रेड ने सरकार पर कांग्रेस कार्यकर्ता को परेशान करने का भी आरोप लगाया।
प्रदर्शन में मनीष लाडगे, अनीश शर्मा, सुनील पाण्डेय, रामबाबू दांगी, भूपेंद्र मिश्रा, राधेमोहन, स्वदेश,सतीश पाण्डेय, रोहित, नरेंद्र, आकाश, प्रिंस गिरी,सत्येंद्र सविता,गोविंद लखरिया सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।