भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में 11वां दिन, आगर मालवा के महुड़िया से शुरू हुई

आगर मालवा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में शनिवार को 11वां दिन है। यात्रा अभी आगर-मालवा जिले में है। काशीबर्डिया में रात्रि विश्राम के बाद सुबह यात्रा महुड़िया बस स्टॉप से शुरू हुई। यात्रा में भाग लेने संगीतकार टीएम कृष्णा शुक्रवार रात को इंदौर पहुंच चुके हैं।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह आगर मालवा के महुड़िया से शुरू हुई। रास्ते में भारत जोड़ो यात्रा ने अंकली के पास टी ब्रेक लिया। इससे पहले राहुल गांधी ने विकलांगों से भी मुलाकात की। आज यात्रा में दक्षिण के ख्यात संगीतकार टीएम कृष्णा भी शामिल होंगे। सुबह का ब्रेक 10.30 बजे आमला शिवाय होटल के सामने होगा। शाम 4 बजे यात्रा जैन मंदिर सुसनेर से शुरू होगी। यात्रा का शाम का ब्रेक 7 बजे मंगेशपुरा चौराहा होगा। नाइट स्टे अन्नपूर्णा ढाबा के पास लालाखेड़ी में किया जाएगा।

अमला चौराहा पर पीसीसी सदस्य भेरू सिंह बापू ने मंत्रोच्चार के साथ भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत किया। राहुल की यात्रा के पीछे इंदौर-कोटा नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में वाहन चल रहे हैं। करीब 2 किलोमीटर तक वाहन ही वाहन नजर आ रहे हैं। इन वाहनों के बीच कुछ कांग्रेस नेताओं के वाहन फंस गए, इसलिए वे यात्रा में शामिल नहीं हो सके।