फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के सात साल पूरे

संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ ने आज अपनी रिलीज के सात साल पूरे कर लिये। रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म आज ही के दिन यानी 18 दिसंबर, 2015 को रिलीज हुई थी। फिल्म के सात साल पूरे होने की खुशी में भंसाली प्रोडक्शन ने फिल्म के कुछ सीन्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसका जश्न मनाया है। वीडियो में फिल्म के तीनों लीड एक्टर्स की झलक है।

इस फिल्म में रणवीर सिंह – बाजीराव, प्रियंका चोपड़ा बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई और दीपिका पादुकोण बाजीराव की दूसरी पत्नी मस्तानी के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म में रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के अलावा तन्वी आजमी, मिलिंद सोमन, रजा मुराद, आयुष टंडन, महेश मांजेरकर आदि भी महत्वपूर्ण भूमिका में थे। इस फिल्म के गाने से लेकर फिल्म के सभी पात्र और कहानी को दर्शकों ने काफी पसंद किया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही।