निवाड़ी जिले की भाजपा नेत्री रोशन यादव के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर

निर्दलीय चुनाव लड़ने का कर चुकी हैं ऐलान

भोपाल – मध्यप्रदेश में चुनावी साल में नेताओं के दल-बदल का दौर जारी है। दीपक जोशी के बाद अब भाजपा की एक नेत्री के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर हैं। चर्चाओं को जन्म कमलनाथ के साथ भाजपा नेत्री की तस्वीर का सोशल मीडिया पर वायरल होना है। यहां ये भी बता दें कि जिस भाजपा नेत्री के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं हैं वो पहले ही निर्दलीय ही क्यों नहीं पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं।

भाजपा को लग सकता है एक और झटका!

क्या भाजपा को एक और बड़ा झटका लग सकता है ? ये चर्चा सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्वीर के बाद तेजी से फैल रही है। दरअसल जो तस्वीर वायरल हो रही है वो निवाड़ी जिले की भाजपा नेत्री रोशन यादव की है जिसमें वो प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। बता दें कि रोशनी यादव निवाड़ी की जिला भाजपा उपाध्यक्ष होने के साथ हीं जिला पंचायत सदस्य भी हैं। जो बीते कुछ दिनों से अपने बागी तेवर दिखाने के कारण सुर्खियों में रही हैं।

निर्दलीय चुनाव लड़ने का कर चुकी हैं ऐलान

निवाड़ी की भाजपा जिला उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्य रोशनी यादव बीते दिनों निवाड़ी विधानसभा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। तब उन्होंने साफ कहा था कि निवाड़ी की जनता के हितों और उनकी सेवा के लिए अगर उन्हें निर्दलीय भी चुनाव लड़ना पड़ा तो वो लड़ेंगी। रोशनी के इस ऐलान के बाद अब उनकी एक तस्वीर कमलनाथ के साथ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दीपक जोशी के बाद अब वो भी जल्द ही कांग्रेस का हाथ थाम सकती हैं और निवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़के के लिए रोशनी पूरी तरह से तैयार हैं।