जिले में नवरात्रि व दशहरा पर्व धूम-धाम से मनाया गया

प्रोग्रेसिव एकेडमी में विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को नवरात्रि एवं विजया दशमी पर्व मनाया। कार्यक्रम…

पेटलावद | प्रोग्रेसिव एकेडमी में विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को नवरात्रि एवं विजया दशमी पर्व मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरपर्सन रेखा अनिल शर्मा, डायरेक्टर एससी व्यास व प्राचार्य आरएस परिहार ने मां दुर्गा एवं श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में रामायण नाटक के रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इसे अलावा रावण दहन समस्त स्टाफ व विद्यार्थियों की उपस्थिति में किया गया। संचालन उप-प्राचार्य सुनील कुमावत ने किया।