छिंदवाड़ा जिले के चौरई के कुंडा से भाजपा के मंडल अध्यक्ष के भाई पर दुष्कर्म का आरोप

एक सप्ताह से अधिक हो गया, आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया पुलिस ने

छिंदवाड़ा – मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के चौरई के कुंडा से भाजपा के मंडल अध्यक्ष के भाई पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। पड़ोस में रहने वाली महिला ने थाने में औपचारिक शिकायत देकर एफआईआर कराई है। इसके बाद भी एक सप्ताह से अधिक हो गया और आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। चुनावी सरगर्मियों के बढ़ते ही यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा के भाई दुर्गाप्रसाद वर्मा पर आरोप है कि उसने पड़ोसी महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को की गई शिकायत में कहा गया है कि विवाहिता घर पर अकेली थी। तब दुर्गाप्रसाद वर्मा अचानक घर में घुस आया। उसने धमकाया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुर्गाप्रसाद के छोटे भाई की पत्नी जनपद उपाध्यक्ष भी हैं। सोशल मीडिया पर आरोपी का फोटो वायरल हो रहा है। पुलिस के अनुसार शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।