कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 को आएंगे इंदौर

इंदौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के चलते इंदौर में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 26 नवंबर को इंदौर आएंगे।

कांग्रेस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार खड़गे शाम 5:30 बजे नई दिल्ली से विशेष विमान से इंदौर पहुंचेंगे। महू में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शाम 6:40 पर भीम जन्मभूमि पर कुछ देर रुकेंगे जहां से वह शाम 6:45 बजे ड्रीम लैंड चौराहा महू पर आयोजित जनसभा में भाग लेंगे। इंदौर में रात्रि विश्राम कर खड़गे 27 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे विशेष विमान से गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वड़ोदरा जाएंगे। 26 नवंबर की रात में ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा भी इंदौर में प्रवेश करेगी।