एक हजार रुपए से क्या होता है? खुश होने जैसी बात नहीं है – लाड़ली बहना योजना पर बोली महिला

कांग्रेस का दावा है कि यह वीडियो सीहोर जिला कलेक्टर के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से जारी हुआ

भोपाल- मध्यप्रदेश में चुनावी घोषणाओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर से एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक महिला लाड़ली बहना योजना को लेकर कह रही है- एक हजार रुपए से क्या होता है? खुश होने जैसी बात नहीं है।
कांग्रेस का दावा है कि यह वीडियो सीहोर जिला कलेक्टर के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से जारी हुआ, कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया गया। वहीं कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि उन्हें ट्वीट की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, मामले को चेक कराता हूं, पीआरओ से बात करूंगा। बता दें, मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना 10 जून से लागू होगी। इसके तहत महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए की राशि भेजी जाएगी।

पहले जानिए वीडियो में क्या है…

1 मिनट 13 सेकंड के वीडियो में सीहोर के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली पूनम विश्वकर्मा का इंटरव्यू दिखाया गया है। इस वीडियो में महिला से पूछा गया कि लाड़ली बहना योजना के एक हजार रुपए कैसे इस्तेमाल करेंगी। खुश होने वाली कोई बात नहीं है। हम तो इस योजना से खुश नहीं है। हम तो हमारी रसोई चलाते हैं तो जानते हैं कि कितनी महंगाई है।
‘महंगाई इतनी, 1000 रुपए में क्या होता है।
कांग्रेस का दावा है कि यह वीडियो सीहोर जिला कलेक्टर के ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से जारी हुआ, कुछ देर बाद ही डिलीट कर दिया गया। वहीं कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि उन्हें ट्वीट की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा, मामले को चेक कराता हूं, पीआरओ से बात करूंगा। बता दें, मध्यप्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना 10 जून से लागू होगी। इसके तहत महिलाओं के खाते में एक हजार रुपए की राशि भेजी जाएगी।

पहले जानिए वीडियो में क्या है…

1 मिनट 13 सेकंड के वीडियो में सीहोर के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली पूनम विश्वकर्मा का इंटरव्यू दिखाया गया है। इस वीडियो में महिला से पूछा गया कि लाड़ली बहना योजना के एक हजार रुपए कैसे इस्तेमाल करेंगी। इसके जवाब में महिला कहती है- मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आभारी हूं, जिन्होंने यह लाड़ली बहना योजना का शुभारंभ किया है। जिसके अंतर्गत हमें एक हजार रुपए मिलेंगे। ये हजार रुपए हम संभालकर रखेंगे। जब हमें इसकी खास जरूरत लगेगी तब ही इसका उपयोग करेंगे। हम शिवराज जी को यह संदेश देना चाहेंगे कि आने वाले समय में किसी की भी सरकार रहे यह योजना हमेशा चलते रहना चाहिए।
जब महिला से पूछा गया कि आप इस योजना से कितनी खुश है तो उन्होंने कहा- इस योजना में बड़ी बात क्या है। एक हजार रुपए में क्या होता है। खुश होने वाली कोई बात नहीं है। हम तो इस योजना से खुश नहीं है। हम तो हमारी रसोई चलाते हैं तो जानते हैं कि कितनी महंगाई है।

कांग्रेस ने ट्वीट किया स्क्रीनशॉट

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया। इसके कैप्शन में लिखा है- सीहोर कलेक्टर ने ट्वीट डिलीट कर दिया है, लेकिन वीडियो उपलब्ध है। इसे आखिर तक सुनें। सारे ओपीनियन पोल इस वीडियो में समाए हैं। तीन बात स्पष्ट हैं 1. महिलाएं मान रही हैं कि सरकार बदलेगी, 2. 1000 रुपए से कुछ नहीं होगा, 3. रसोई का खर्च बढ़ गया है। अर्थात : नई सरकार यानी कमलनाथ सरकार। 1000 की जगह 1500 और रसोई की महंगाई का जवाब यानी 500 का गैस सिलेंडर। जो भी बहन मांग रही है वह नारी सम्मान योजना में कमलनाथ जी देने वाले हैं।